Site icon Dainik Savera Times

एक्सयूवी पर बरसाईं 6 गोलियां, छत पर मौजूद युवक पर भी फायर

Crime News

Crime News

five-bike-borne-youths-fire-six-rounds-at-suv : जालंधर। नागरा के नजदीक गुरु नानक नगर में देर रात दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए पांच युवकों ने एक घर के बाहर खड़ी एक्सयूवी कार पर ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग कर दी।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261105-WA0030.mp4

हमलावरों ने छत पर मौजूद घर के युवक को भी निशाना बनाकर गोली चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से छह कारतूस बरामद कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। इस दौरान आरोपियों ने घर की छत पर मौजूद युवक को भी निशाना बनाते हुए फायर किया, लेकिन गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी। वारदात के दौरान आरोपियों ने 6 राउंड गोलियां चलाई और वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित साहिल निवासी गुरु नानक नगर ने बताया कि रात करीब 11 बजे वह अपनी पत्नी के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान ट्रैक्टर लेकर कुछ युवक गली में पहुंचे और घर के बाहर खड़ी गाड़ी को साइड में करने के लिए कहने लगे। उन्होंने बताया कि उनके पिता घर पर मौजूद नहीं हैं और उनके लौटने के बाद ही गाड़ी हटाई जा सकती है।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261105-WA0029.mp4

इसके बाद उक्त युवक वहां से चले गए। साहिल के मुताबिक कुछ समय बाद दो मोटरसाइकिलों पर पांच युवक उनके घर के बाहर पहुंचे और उसकी कार पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उस समय वह छत पर टहल रहा था। फायरिंग की आवाज सुनकर जब उसने नीचे गली में देखा तो हमलावर गाड़ी पर गोलियां बरसा रहे थे। उसने युवकों को रोकने का प्रयास करते हुए उन्हें ललकारा और गाली-गलौज की। इस पर आरोपियों ने उसकी तरफ भी गोली चला दी, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद सभी हमलावर फरार हो गए। पीड़ित साहिल ने कहा कि वह आरोपियों को नहीं जानता और ना ही उसका किसी के साथ कोई विरोध है।

गोली चलाने वाले कौन थे इस बारे में उसे नहीं पता, जिसकी शिकायत उसने संबंधित थाने की पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलने पर थाना नंबर एक की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से छह कारतूस बरामद किए हैं। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में पांच संदिग्ध दो मोटरसाइकिलों पर आते और वारदात के बाद भागते दिखाई दिए हैं। मौके पर पहुंचे एसीपी नॉर्थ करनैल सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के जरिए नागरा के नजदीक गुरु नानक नगर में फायरिंग की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना एक की टीम के साथ उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया।

परिवार की ओर से फिलहाल किसी व्यक्ति पर शक जाहिर नहीं किया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। मौके से छह कारतूस बरामद हुए हैं और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version