Site icon Dainik Savera Times

Chandigarh में फाइव स्टार होटल के कर्मचारी ने की खुदकुशी

चंडीगढ़ के फाइव स्टार जेडब्ल्यू मैरियट होटल में कर्मचारी द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। कर्मचारी होटल की रसोई में काम करता था। कर्मचारी की पहचान भरत बहादुर के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। भरत बहादुर मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। उसके शव को सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल (GMSH) में रखवा दिया गया है। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः बड़ा हादसा:घर में आग लगने से पूरा परिवार जिंदा जला

Exit mobile version