Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

डेढ़ मिनट में महिंद्रा पिकअप लेकर चोर फरार, CCTV में वारदात कैद

August 7, 2026

डेढ़ मिनट में महिंद्रा पिकअप लेकर चोर फरार, CCTV में वारदात कैद

Fled with a Mahindra pickup : जालंधर। अजीत नगर में वाहन चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। शिव मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी महिंद्रा पिकअप को कार सवार चोरों ने महज डेढ़ मिनट में निशाना बना लिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। गाड़ी मालिक की शिकायत पर थाना रामामंडी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गाड़ी मालिक को चोरी होने का पता चला तो उसने शिकायत पुलिस तो दे चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार किशनपुरा के रहने वाले ने लक्की दूध सप्लाई काम करता है। वह रोजाना की तरह गाड़ी सड़क किनारे खड़ी करके घर चला गया था। वह काम जाने के लिए घर निकला तो गाड़ी नहीं थी, जिसके बाद उसने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो चोर गाड़ी को लेकर जाते हुए दिखाई दिए, जिसकी शिकायत उसने थाना रामामंडी की पुलिस को दी और पुलिस शिकायत लेने के बाद जांच में जुट गई। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी गाड़ी ढूंढकर वापस दिलाई जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें