Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sahnewal से Hindon के लिए उड़ान शुरू, CM Mann ने दिखाई हरी झंडी

September 6, 2023

Sahnewal से Hindon के लिए उड़ान शुरू, CM Mann ने दिखाई हरी झंडी

लुधियाना : साहनेवाल हवाई अड्डा फिर से शुरू हो गया है। साहनेवाल से हिंडन (गाजियाबाद) के लिए उड़ान शुरू हुई, जिसे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरी झंडी दी। वहीं सीएम मान ने कहा कि शुरुआती 3 महीने का किराया 999 रुपये होगा। उन्होंने कहा कि साहनेवाल हवाई अड्डा शुरू होने से लुधियाना के व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही हलवारा हवाई अड्डा भी शुरू किया जाएगा। आदमपुर से नांदेड़ के लिए उड़ान शुरू होगी। आदमपुर से वाराणसी के लिए उड़ान शुरू करने की तैयारी है।

एक्स पर जानकारी सांझा करते हुए सीएम मान ने लिखा, पंजाबियों के लिए एक और अच्छी खबर। लुधियाना से हिंडन (गाजियाबाद) के लिए उड़ानें शुरू हो गई हैं। एयरलाइन की अपील पर पहले 3 महीनों के लिए फ्लाइट टिकट सिर्फ 999 रुपये रखा है। अब आपको दिल्ली-एनसीआर जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और आप कम खर्च में दिल्ली जा सकेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें