Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

हलवारा एयरपोर्ट से दिल्ली तक फ्लाइट जल्द होंगी शुरू; अगले सप्ताह से टिकट बुकिंग की शुरुआत

March 21, 2026

हलवारा एयरपोर्ट से दिल्ली तक फ्लाइट जल्द होंगी शुरू; अगले सप्ताह से टिकट बुकिंग की शुरुआत

लुधियाना: हलवारा एयरपोर्ट से दिल्ली तक फ्लाइट का संचालन जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए अगले सप्ताह से टिकट बुकिंग की शुरु आत हो जाएगी। हलवारा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए अगले 15 दिनों में फ्लाइट का संचालन शुरू हो जाएगा। इस संबंधी टाटा ग्रुप के चेयरमैन एस. चंद्रशेखरन ने लुधियाना में आयोजित समारोह दौरान कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को जानकारी दी। बता दें कि एयर इंडिया एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से पहले ही हलवारा और दिल्ली के बीच दिन में दो फ्लाइट चलाने के अप्रूवल हासिल कर चुका है। हाल ही में कुछ दिन पहले ही हलवारा एयरपोर्ट पर घरेलू विमानों का संचालन शुरू करने के लिए जरूरी सामान भी पहुंचा है, जिसमे एयरपोर्ट पर ग्राऊंड स्टाफ के लिए जरूरी उपकरण आदि शामिल थे।

एयरपोर्ट पर फ्लाइट स्टेयर्स व ग्राऊंड स्टाफ के लिए जरूरी लग्गेज ट्राली आदि सामान पहुंच चुका है। इन फ्लाइट का संचालन शुरू होने से लुधियाना इंडस्ट्रियल हब के व्यापारियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी, जिससे व्यापारी वर्ग बहुत ही कम समय में लुधियाना से दिल्ली पहुंचेगे और अपना काम निपटा कर दिल्ली से लुधियाना वापस आ सकेंगे, साथ ही दूसरे राज्यों से आने व्यापारियों के आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा मालवा क्षेत्र के मोगा, बरनाला, बठिंडा, फिरोजपुर, जगराओं समेत इसके आस-पास के जिलों को भी लाभ पहुंचेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें