Site icon Dainik Savera Times

CM Mann ने नागरिक उड्डयन विभाग के साथ की बैठक, आदमपुर हवाई अड्डे से जल्द शुरू होंगी उड़ानें

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों के साथ आज बैठक की। बैठक में जल्द ही आदमपुर एयरपोर्ट से देश के अन्य शहरों के लिए उड़ानें फिर से शुरू करने को लेकर चर्चा की गई। सीएम ने आदमपुर, हलवारा, बठिंडा और पठानकोट एयरपोर्ट के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हलवारा में एक उत्कृष्ट टर्मिनल बनाने का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा। महामारी के बाद से अब तक आदमपुर हवाई अड्डे से कोई उड़ान संचालित नहीं होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पाइस जेट और स्टार एशिया आदमपुर से 5 शहरों के लिए उड़ानें शुरू करेंगे।

Exit mobile version