Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोहरे और धुंध ने Punjab को जकड़ा, Chandigarh में ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा AQI

November 12, 2024

कोहरे और धुंध ने Punjab को जकड़ा, Chandigarh में ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा AQI

Punjab Weather And AQI : हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी न होने से पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर है। पंजाब में तापमान सामान्य से 5 डिग्री और चंडीगढ़ में 4 डिग्री ऊपर है। इस बीच पश्चिमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ (WD) सक्रिय हो गया है। WD से दूरी के कारण पंजाब में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

पाकिस्तान की सीमा से सटे पंजाब के पांच जिलों में भी कोहरे का असर देखने को मिला है, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का में 14 नवंबर तक ऐसा कोहरा छाया रह सकता है। कोहरे का असर हवाई मार्ग पर भी पड़ रहा है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन अमृतसर-पुणे फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट किया गया।

चंडीगढ़ और पंजाब में लगातार लोगों का कोहरा छाया हुआ है। चंडीगढ़ लगातार रेड जोन में बना हुआ है। सेक्टर 22 में अधिकतम AQI 405 दर्ज किया गया। सेक्टर 25 में AQI 339 और सेक्टर 53 में 390 तक पहुंच गया। इसी तरह मंडी गोबिंदगढ़ में AQI 357 तक पहुंच गया। अमृतसर में अधिकतम AQI 306, बठिंडा में 322, जालंधर में 317, खन्ना में 227, लुधियाना में 308, पटियाला में 304 और रूपनगर में 299 रहा हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें