Site icon Dainik Savera Times

अब शुरू होगी ‘कोल्ड वॉर’, सुबह व रात में छाएगा कोहरा

लुधियाना: नवंबर के महीने में केवल एक बार ही वैस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव हुआ है। इससे बारिश व हवाओं के चलने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। उसके बाद पूरा महीना ड्राई निकला, जो भी वैस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव हुए हैं, वह कमजोर ही रहे हैं। मौसम की यह तस्वीर दिसंबर के पहले सप्ताह में भी देखने को मिली है लेकिन इस समय पहाड़ों पर एक वैस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव है, मगर वह ज्यादा मजबूत न होने की वजह से बारिश का अनुमान नहीं है।

इसी बीच आने वाले दिनों में मौसम बदलने जा रहा है क्योंकि दिन के समय में हवाओं के चलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे दिन में लोगों को ठिठुरन का अहसास हो रहा है। हवाओं के चलने से सूरज की तपिश भी कम हो रही है। ऐसे में लोगों को धूप में भी ठंड का सितम बर्दाश करना पड़ रहा है। दिन का तापमान 22 डिग्री सैल्सियस व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया।

ये भी पढ़ें- हिमाचल में सड़क हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मची चीख-पुकार

Exit mobile version