Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, 35 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट

September 16, 2026

लुधियाना में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, 35 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट

लुधियाना: शहर के स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने जिले के विभिन्न इलाकों में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने सब्जी बाजारों, मिठाई एवं कन्फेक्शनरी की दुकानों और अन्य भोजनालयों का निरीक्षण किया। लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विभाग की ओर से ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ वाहन की भी मदद ली गई।

जानकारी के अनुसार, टीम ने सब्जी बाजार से पपीते के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। इसके अलावा हीरो बेकरी चौक और अब्दुल्ला बस्ती स्थित दुकानों से तैयार चिकन और पैटीज के नमूने भी लिए गए। बहादुरके रोड स्थित सब्जी बाजार से पनीर के दो नमूने जांच के लिए भरे गए। जांच के दौरान बहादुरके रोड सब्जी बाजार में करीब 35 किलो पनीर संदिग्ध पाया गया। खाद्य सुरक्षा टीम ने कार्रवाई करते हुए इसे मौके पर ही नष्ट करवा दिया। विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी आशीष चावला ने कहा कि खाद्य उत्पादों की सुरक्षा और गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि जांच में कोई भी खाद्य नमूना निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरता है, तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने खाद्य कारोबारियों से स्वच्छता के उच्च मानकों का पालन करने की अपील की। साथ ही, लोगों से बासी, सड़े या खराब फल-सब्जियां खरीदने से बचने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर ध्यान देने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें