Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में हुई विदेशी स्टूडेंट की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में बेड पर पड़ा मिला शव

January 8, 2024

लुधियाना में हुई विदेशी स्टूडेंट की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में बेड पर पड़ा मिला शव

लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है दरअसल, शहर के सीटी यूनिर्वसिटी में बीएससी की पढ़ाई करने वाले दक्षिण सूडान के एक छात्र की संदिग्ध हालात लाश मिली है। बता दें के डैड बॉडी एक किराये के मकान में मिली। कहा जा रहा है के देर रात अचानक तबीयत खराब हुई और उल्टी आने के बाद ही उसकी मौत हो गई। जब तक उनके साथी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तब तक उसे मृत घोषित कर दिया था। मिली जानकरी के अनुसार मृतक की पहचान मोरडे मेडी योकोबो के रूप में हुई है।

इस मामले की जानकारी पुलिस को देने के बाद पुलिस ने मृतक के परिवार और उनके अन्य साथियों को सुचना भी पहुंचा दी गई। मोरडे मेडी योकोबो करीब एक साल पहले ही लुधियाना की सीटी यूनिर्वसिटी में बीएससी की पढ़ाई करने आया था। वह सुंदर नगर इलाके में नरेंद्र बंसल के घर किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। देर रात करीब दो बजे उसकी तबीयत अचानक से खराब हो गई। उसके दोस्तों को पता चला तो वह निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई।

दक्षिण सूडान के अन्य छात्रों के माध्यम से पुलिस ने योकोबो के परिवार से बात की और घटना की जानकारी दी। साथियों का कहना है कि वह उसका पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। उसके शव को दक्षिण सूडान भेजा जाएगा। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें