Site icon Dainik Savera Times

जंगलात घोटाला मामले: पूर्व मंत्री धर्मसोत की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने सुप्रीम कोर्ट में SLP की दायर

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जंगलात घोटाला मामले में फंसे धर्मसोत के खिलाफ विजिलेंस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। पंजाब सरकार की मंजूरी के बाद विजिलेंस ने सुप्रीम कोर्ट में उनके खिलाफ एस.एल.पी. दायर की है।

बता दें कि 5 सितंबर को साधू सिंह धर्मसोत को कोर्ट से जमानत मिली थी। वहीं पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के भतीजे दलजीत गिलजियां की जमानत के खिलाफ भी एस.एल.पी. दायर की गई है।

Exit mobile version