चंडीगढ़ : पूर्व एआईजी आशीष कपूर को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। वकीलों की हड़ताल के कारण आशीष कपूर की पत्नी ने जज के सामने सबूत पेश किए। हाईकोर्ट ने राहत देते हुए आशीष कपूर को अंतरिम जमानत दे दी है। आशीष कपूर पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है।

