Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने सीमा चौकियों का दौरा किया

August 29, 2025

पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने सीमा चौकियों का दौरा किया

अमृतसर: पूर्व कैबिनेट मंत्री और हलका विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिरी सीमा चौकियों का दौरा किया और जवानों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर पत्नकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस समय दोनों पंजाबों पर बाढ़ का बड़ा संकट मंडरा रहा है और मैंने गुरु नानक साहिब से प्रार्थना की है कि इस कठिन समय में ईश्वर हमारा हाथ थामे रहें। उन्होंने कहा कि यह गुरु नानक देव जी के चरणों की धरती है। एक तरफ ननकाना साहिब है और दूसरी तरफ डेरा बाबा नानक है और ईश्वर के बिना हमारा कोई सहारा नहीं है।

इस अवसर पर उन्होंने सीमा सुरक्षा बल के जवानों का हौसला बढ़ाया जो ऐसे माहौल में भी सीमा की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इन बलों और जवानों की बदौलत ही चैन की नींद सोते हैं। अजनाला हलके के बारे में बात करते हुए धालीवाल ने कहा कि इस समय लगभग 40 गांव बाढ़ की चपेट में हैं, हम लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं, जहां उनके लिए भोजन और दवाइयों आदि का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा, हमने पशुओं के लिए चारे और दवाइयों का भी प्रबंध किया है, इसलिए मैं पानी से घिरे लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने घरों से सुरिक्षत निकलकर इन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचें, ताकि हमें कोई जानी नुकसान न हो।

ये भी पढ़ें: 10, 20 और 50 रुपए के नोटों की कोई कमी नहीं, सरकार ने संसद में दी जानकारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें