Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व CM Beant Singh हत्या का आरोपी Jagtar Hawara अदालत में पेश, 11 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

August 2, 2023

पूर्व CM Beant Singh हत्या का आरोपी Jagtar Hawara अदालत में पेश, 11 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के आरोपी बब्बर खालसा के अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी जगतार सिंह हवारा को मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला अदालत में पेश किया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। चंडीगढ़ की मॉडल बुड़ैल जेल में सुरंग बनाकर भागने के मामले में हवारा के खिलाफ जिला अदालत में केस चल रहा है। जगतार हवारा फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

मंगलवार को सुनवाई नहीं हुई और कोर्ट ने आदेश जारी कर कहा कि अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी। जगतार हवारा के खिलाफ जिला न्यायालय में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र की अदालत में मामला चल रहा है। इससे पहले 17 जुलाई को इस मामले की सुनवाई के दौरान हवारा के वकील ने कोर्ट में पेश होने की अर्जी दी थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था और हवारा को हर पेशी पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने को कहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें