Site icon Dainik Savera Times

कांग्रेस के पूर्व विधायक Angad Saini हुए सड़क हादसे के शिकार,आयी गंभीर चोटें

नवांशहर से कांग्रेस के पूर्व विधायक अंगद सैनी सड़क हादसे का शिकार हो गए। उन्हें मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ये हादसा इतना भीषण था कि उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, ये हादसा नवांशहर के टोंसा गांव के पास हुआ है। जहां वे नवांशहर से चंडीगढ़ जा रहे थे।

इसी दौरान उनकी कार एंबुलेंस से टकराकर डिवाइडर से टकरा गई। आपको बता दे कि अंगद सैनी की कार के पीछे एक और कार आ रही थी, जो अंगद सैनी की कार से टकरा गई और उस कार में जालंधर नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन सवार थे। सौभाग्य से, दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन अंगद सैनी को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है,

जबकि नगर-निगम आयुक्त जालंधर गौतम जैन को मामूली चोटें आईं। जैसे ही स्थानीय लोगों को इस दुर्घटना के बारे में पता चला उन्होंने एम्बुलेंस को बुलाया, जहां से उन्हें जल्द ही मोहाली के मैक्स अस्पताल भेजा गया। इस हादसे में उनके शरीर पर काफी चोटें आई हैं और इस वजह से उनकी हालत भी गंभीर हो गई है।

Exit mobile version