Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब कांग्रेस इंचार्ज के दौरे पर बोले पूर्व MLA कुलदीप वैद, कहा- भूपेश बघेल के आने पर पूरी कांग्रेस एकजुट…

August 1, 2026

पंजाब कांग्रेस इंचार्ज के दौरे पर बोले पूर्व MLA कुलदीप वैद, कहा- भूपेश बघेल के आने पर पूरी कांग्रेस एकजुट…

लुधियाना: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल के 6 अगस्त को लुधियाना दौरे और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में होने वाली बैठकों को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप वैद ने कहा कि बघेल के सामने पूरी कांग्रेस एकजुट नजर आएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में जो भी गिले-शिकवे थे, वे अब दूर हो चुके हैं।

कुलदीप वैद ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के उस बयान का भी समर्थन किया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी के 40 विधायकों के टिकट कट सकते हैं। वैद ने कहा कि राजा वड़िंग सही कह रहे हैं। उनके अनुसार, AAP के कई विधायक दूसरी पार्टियों में जाने की तैयारी में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लुधियाना की कांग्रेस लीडरशिप भी एक टीम के रूप में एकजुट दिखाई देगी।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुई घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कुलदीप वैद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि वह बच्चों को माफ कर देंगे, लेकिन जिन लोगों ने अत्याचार किया, उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि वे भी देश के बच्चे हैं, इसलिए प्रधानमंत्री को दोहरे मापदंड नहीं अपनाने चाहिए।

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई कटौती पर वैद ने कहा कि सरकार ने करीब 200 रुपये की राहत दी है, जो पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता पहले ही महंगाई की मार झेल रही है और गैस सिलेंडर की कीमतें पहले के स्तर पर लाई जानी चाहिए।

📍 Location: लुधियाना (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें