Punjab News: पंजाब की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जलालाबाद से कांग्रेस के पूर्व विधायक रमिंदर सिंह आवला ने शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया है। सुखबीर सिंह बादल ने रामिंदर सिंह आवला का शिरोमणि अकाली दल में खुशी से स्वागत किया।
It is a pleasure to welcome senior Congress leader and former MLA from Jalalabad, Raminder Singh Awla, into the Shiromani Akali Dal fold.
Jalalabad gave me the opportunity to serve it thrice. It is also a constituency which witnessed revolutionary development during the Akali governments.
Now with Mr Awla joining the party I am confident he will put in his best to strengthen the @Akali_Dal_ in this constituency as well as the entire border belt to ensure the party’s victory in 2027.— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) October 25, 2026
पंजाब में अगले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव की तारीखों को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में संभावित चुनावी कार्यक्रम को लेकर चर्चाएं जारी हैं।
जलालाबाद से विधायक रह चुके हैं रमिंदर आवला
रमिंदर सिंह आवला ने वर्ष 2019 से 2022 तक पंजाब विधानसभा में जलालाबाद निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने अक्टूबर 2019 में हुए उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार राज सिंह डिबीपुरा को हराकर जीत दर्ज की थी। उनकी इस जीत को उस समय क्षेत्र की राजनीति में एक महत्वपूर्ण उलटफेर माना गया था।

