Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व पार्षद और AAP नेता से पिस्तौल के बल पर लूट, बाइक छीन हुए फरार

July 28, 2023

पूर्व पार्षद और AAP नेता से पिस्तौल के बल पर लूट, बाइक छीन हुए फरार

जालंधर : पूर्व पार्षद और आप नेता से लूटेरों द्वारा लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। लुटेरों ने सुबह-सुबह सैर करके लौट रहे पूर्व पार्षद और आप नेता का बाइक छीन कर फरार हो गए। पूर्व पार्षद की एवं आप नेता हंस राज राणा रोज की तरह DAV कॉलेज के पास बर्ल्टन पार्क में सैर करने के लिए गए हुए थे।

वापसी के समय वे जैसे ही BSF कॉलोनी के गेट के पास पहुंचे तो उन्हें लुटेरों ने रोक लिया। रोकने के बाद उन्होंने बुलेट मोटर साइकिल की चाबी निकाल ली। इसका जब हंस राज राणा ने विरोध किया तो उन्होंने पिस्तौल निकाल ली और कहा कि मोटर साइकिल दे दो और चले जाओ। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पहुंची ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें