Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM Manish Sisodia और CM मान सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंचे

अमृतसर: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया आज पंजाब के दौरे पर हैं। दिल्ली शराब नीति घोटाले में जमानत मिलने के बाद यह पहला मौका है जब वह पंजाब आए हैं। मनीष सिसोदिया कुछ देर पहले अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरे। जहां कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल, हरभजन सिंह ईटीओ और विधायक जीवनजोत कौर उन्हें रिसीव करने पहुंचे।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि संविधान की जीत हुई है। वह बाहर आ गए हैं और जल्द ही अरविंद केजरीवाल भी जेल से बाहर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि जेल में बैठकर पंजाब के लोगों का उत्साह देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई। उन्होंने जेल में बैठकर प्रार्थना की थी कि जब वह बाहर आएंगे तो स्वर्ण मंदिर में माथा टेकेंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया आज सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। मनीष सिसोदिया को शराब नीति घोटाले में 17 महीने जेल में बिताने के बाद दो हफ्ते पहले ही जमानत मिली थी। इसके बाद पंजाब के अधिकतर नेता उनसे मिलने दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद उनका हालचाल जानने दिल्ली पहुंचे और उन्हें पंजाब आने का न्योता दिया। आज वे दिल्ली से सीधे अमृतसर पहुंचे हैं।

Exit mobile version