चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत की जांच में पुलिस ने रफ़्तार तेज कर दी है। बता दें कि इस मामले की तह तक पहुँचने के लिए विशेष जांच दल (SIT) ने मुस्तफा के पंचकूला स्थित आवास पर काम करने वाले घरेलू कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों से पूछताछ शुरू कर दी है।
जांच में शामिल है कर्मचारी और गार्ड
SIT ने घटना वाले दिन, यानी 16 अक्टूबर को घर में मौजूद पांच कर्मचारियों से विस्तार से पूछताछ की है। कुल मिलाकर नौ लोगों को जांच के लिए बुलाया गया है, जिनमें घर के अन्य कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: जम्मू में BSF की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान की नशीले पदार्थों की तस्करी को किया नाकाम
16 अक्टूबर की है घटना
16 अक्टूबर की रात लगभग 9:30 बजे अकील अख्तर का शव पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। उस समय मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना, बेटी और पुत्रवधू घर पर मौजूद थे। SIT इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि मौत के रहस्य को स्पष्ट किया जा सके।
ये भी पढ़ें : मशहूर रैपर Badshah फिर विवादों में घिरे, हरियाणा महिला आयोग ने भेजा समन; जानें वजह

