Site icon Dainik Savera Times

रिश्वत मामले में पूर्व DSP राका गेरा को विशेष CBI अदालत ने छह साल जेल की सजा सुनाई

चंडीगढ़ः (कंग)। 13 साल पुराने एक लाख रुपये के रिश्वत मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने पंजाब पुलिस के पूर्व डीएसपी राका गेरा (61) को छह साल जेल की सजा सुनाई है। उन पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट ने सोमवार को उसे दोषी करार दिया था और बुधवार को सजा का ऐलान किया। राका गेरा के खिलाफ सीबीआई ने 22.07.2011 को मामला दर्ज किया था। डीएसपी के रीडर मनमोहन सिंह पर उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर में शिकायतकर्ता की मदद करने के लिए 2.00 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। इसके बाद, बातचीत पर राका गेरा रिश्वत के आंशिक भुगतान के रूप में 1.00 लाख रुपये स्वीकार करने पर सहमत हुआ। इसके बाद सी.बी.आई. ने अपना जाल बिछाया और राका गेरा को चंडीगढ़ में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा लिया।

Exit mobile version