Site icon Dainik Savera Times

जेल भेजे गए पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, 24 फरवरी को स्पेशल कोर्ट में होगी पेशी

चंडीगढ़ (नीरू) : कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में नाभा जेल भेज दिया। हालांकि विजिलेंस ब्यूरो ने कोर्ट से 4 दिन के रिमांड की मांग की थी। वहीं पूर्व मंत्री धर्मसोत को अब 24 फरवरी को स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version