Site icon Dainik Savera Times

पूर्व विधायक संतोख भलाइपुर ने कांग्रेस नेताओं के साथ की अहम बैठक

Congress Party

Congress Party

पंजाब डेस्क: बाबा बकाला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संतोख सिंह भलाइपुर ने आज क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक में आने वाले दिनों में होने वाली पार्टी गतिविधियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई।

पंचायत प्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा

बैठक में बाबा बकाला क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पंच, सरपंच, जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य और कांग्रेस के कई पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान पूर्व विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर जताया भरोसा

पूर्व विधायक ने दावा किया कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बड़ी जीत हासिल करेगी और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने की पूरी संभावना है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थनसे कांग्रेस फिर से सत्ता में वापसी करेगी।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

Exit mobile version