Site icon Dainik Savera Times

पूर्व विधायक Satkar Kaur बोली मैं राजनीति का शिकार, ANTF को मिला 1 दिन का रिमांड

पूर्व भाजपा नेता और पूर्व कांग्रेस विधायक सतकार कौर और उनके भतीजे जसकीरत सिंह को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने गुरुवार को मोहाली जिला अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को एक दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। इससे पहले गुरुवार को एंटी नारकोटिक्स सेल के अधिकारी सुबह सतकार कौर को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उन्होंने बयान देते हुए कहा कि उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है। यहाँ उनकी गलती नहीं है, वह सिर्फ राजनीति का शिकार बनी हैं।

बता दें कि दोनों आरोपियों को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बुधवार को मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक, सरकारी वकील ने कोर्ट से 7 दिन के रिमांड की मांग की थी, लेकिन बचाव पक्ष के वकील संजीव शर्मा ने इसका विरोध करते हुए कहा कि सतकार कौर राजनीति का शिकार हो रही है और वह निर्दोष हैं। जिसके बाद प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी संगम कौशल ने सतकार कौर और उसके भतीजे जसकीरत सिंह को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के अधिकारी राम दर्शन शर्मा ने कहा कि दोनों की एक दिन के रिमांड के दौरान कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। सतकार कौर के मोबाइल फोन को जांच के लिए फॉरेंसिक सेल में भेजा गया है। घर से मिली नंबर प्लेटों की भी जांच की जाएगी कि वे नकली हैं या नहीं। आपको बता दें कि बुधवार को सतकार कौर से बरामदगी की गई, सभी वस्तुओं को बंद बक्से में बंद कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में सोना तौलने की मशीन मंगवाई गई, जिसमें 100 ग्राम सोना होने की पुष्टि हुई है।

Exit mobile version