Site icon Dainik Savera Times

पूर्व विधायक शीतल अंगुराल फेसबुक पर लाइव आए, बताई पार्टी छोड़ने की वजह

जालंधर। पंजाब के जालंधर में उपचुनाव के बाद पहली बार पूर्व विधायक और भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल सामने आए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव होकर आम आदमी पार्टी छोड़ने की वजह बताई। शीतल अंगुराल ने कहा, “आम आदमी पार्टी में मेरा सम्मान नहीं था। मेरे सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं है, इसलिए मैंने पार्टी छोड़ दी।” उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा सच्चाई की राजनीति की है, इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ी।

कल रात वे अपने फेसबुक हैंडल पर लाइव आए। पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने कहा, “यह चुनाव सिर्फ मोहिंदर भगत ने नहीं लड़ा, यह चुनाव राज्य के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने लड़ा। मैं उन्हें जीत की बधाई देता हूं। शीतल अंगुराल ने आगे कहा कि अगर लोगों ने सीएम पर भरोसा किया है, तो उन्हें हमारे इलाके में काम करवाना चाहिए।” “आज जालंधर पश्चिम से नए विधायक के चुनाव को 12 दिन हो गए हैं, लेकिन इतने कम समय में इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। इसलिए एक महीने बाद मैं फिर लाइव होकर बताऊंगा कि आप ने वेस्ट हलके में क्या काम किया है।

एक महीने बाद मैं इसका हिसाब लोगों को दूंगा। उन्होंने कहा, सरकार आने के बाद आम आदमी पार्टी ने जालंधर लुधियाना हाईवे पर स्थित एक स्थानीय पांच सितारा होटल में कार्यक्रम आयोजित किया था। जब मैं उक्त कार्यक्रम में पहुंचा तो पता चला कि मेरी कुर्सी मंच पर नहीं है।

आपको बता दें कि जालंधर वेस्ट विधानसभा हलके में उपचुनाव हुए थे। इसमें आम आदमी पार्टी ने भाजपा छोड़कर आए पूर्व मंत्री के बेटे मोहिंदर भगत को अपना उम्मीदवार बनाया था। जिसमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने भारी अंतर से जीत हासिल की। ​​मोहिंदर भगत ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए शीतल अंगुराल को करीब साढ़े 37 हजार वोटों से हराया।

Exit mobile version