Site icon Dainik Savera Times

पूर्व प्रधान कमलजीत सिंह हेयर ने निजी कारणों को वजह बता कर चुनावों व मतदान से अपना नाम लिया वापिस

NRI सभा के चुनावों के चलते कल सुबह 9 बजे से मतदान आरम्भ होंगे। इस सब के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि सबसे प्रबल दावेदार पूर्व प्रधान कमलजीत सिंह हेयर ने निजी कारणों को वजह बता कर चुनावों व मतदान से किनारा कर लिया है। इस खबर के बाद परविंदर कौर बंगा की सीधी टककर अब जसबीर सिंह गिल के साथ है। NRI सभा के माहिरों अनुसार परविंदर कौर बंगा अब जीत की प्रबल उम्मीदवार बन गई हैं। मैडम बंगा के हक में माहौल बनना आरम्भ हो गया है। इस बारे जब गोलमाल न्यूज़ ने कमलजीत सिंह हेयर से बातचीत की तो उन्होंने बताया उनकी माता जी की सेहत ठीक नहीं है और वह इंग्लैंड के लिए रवाना हो रहे हैं।

Exit mobile version