पटियाला : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को उस समय बड़ा झटका लगा जब उनके करीबी दोस्त, मार्कीट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखवीर सिंह लोट, सैकड़ों सहयोगियों, विधायक मनप्रीत सिंह अयाली और खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह की उपस्थिति में अकाली दल वारिस पंजाब में शामिल हो गए। प्रैस कांफ्रैंस के दौरान मनप्रीत सिंह अयाली और तरसेम सिंह ने लोट को सिरोपा भेंट करके पार्टी में शामिल किया।
मनप्रीत सिंह अयाली और तरसेम सिंह ने कहा कि पंथक विचारधारा वाले, पंजाब की भलाई चाहने वाले और पूरे देश के उत्थान के बारे में सोचने वाले लोग पंजाब में अकाली दल से जुड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों में आदेश प्रताप कैरों ने भाई अमृतपाल सिंह का दृढ़तापूर्वक समर्थन किया था। भाई अमृतपाल सिंह के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने पहले ही उनके नाम की घोषणा कर दी है।
जब उनसे पूछा गया कि क्या मनप्रीत अयाली उपमुख्यमंत्री होंगे, तो उन्होंने कहा कि पार्टी ने पहले ही घोषणा कर दी है कि दलित और हिंदू चेहरे वाले व्यक्ति को ही उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जसविंदर सिंह ड्रोली, गुरप्रीत सिंह बारां, राजवंत कौर घारम, निशान सिंह सिद्धू, तेजिंदर सिंह तेजी, गुरचरण सिंह सेहरा, जोगिंदर सिंह जगतपुरा, परगट सिंह मनजीत नगर, चमकौर सिंह उप्पल, तरविंदर सिंह जौहर, केसर सिंह सराभा नगर, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...