Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को मिली जान से मारने की धमकी, 2 करोड़ की मांगी फिरौती

February 29, 2024

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को मिली जान से मारने की धमकी, 2 करोड़ की मांगी फिरौती

मोरिंडा (रूपनगर): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने खुलासा किया है कि उन्हें कुछ दिन पहले एक गैंगस्टर द्वारा धमकी भरा फोन और मैसेज आदि मिले हैं। जिसमें वाट्एप कॉल करने वाले ने उनसे दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है।

चन्नी ने ये जानकारी मोरिंडा स्थित अपनी रिहायश पर कांग्रेस नेताओं व वर्करों की बैठक के दौरान दी। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में आए मैसेज का स्क्रीनशॉट लेकर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और रूपनगर रेंज के डीआइजी को भी भेज चुके हैं। लेकिन दस दिन बीत जाने के उपरांत भी उपरोक्त किसी भी अधिकारी ने उनके साथ बात करने की भी कोशिश नहीं की।

चन्नी ने कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री भी गैंगस्टरों से सुरक्षित नहीं है। आम लोग कैसे सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने कहा आज सरेआम महिलाओं के गलों में से चेन, कानों से बालियां छीनी जा रही हैं। हर तरफ लुटेरों और गैंगस्टरों का बोलबाला है। लेकिन पंजाब सरकार आंखें बंद करके बैठी है। इसी कारण राज्य के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें