पंजाब डेस्क: पंजाब के तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के धांगना गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव के पूर्व कांग्रेसी सरपंच सुखविंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी (आप) की महिला पंचायत सदस्य मंदीप कौर की गोली मारकर हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें: गोद में 6 महीने का बच्चा, पेट में 5 महीने का…जानिए कैसे हुई ये गलती
जानकारी के मुताबिक, यह घटना बीती रात की है। गांव में किसी समारोह के दौरान पटाखे और डीजे को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सुखविंदर सिंह ने गुस्से में आकर मंदीप कौर पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि मनदीप कौर अपने समाजसेवी स्वभाव और पंचायत में सक्रिय भूमिका के लिए जानी जाती थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूर्व सरपंच सुखविंदर सिंह और उसके भाई लखविंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में चूक, हेलीकॉप्टर के उतरते ही हेलीपैड धंसा (Video)
तरनतारन पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

