Site icon Dainik Savera Times

Tarn Taran News: पूर्व सरपंच के बेटे की दर्दनाक हत्या, हमलावरों ने दुकान में घुसकर बरसाईं गोलियां

पंजाब डेस्क: तरनतारन जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। जहां खडूर साहिब क्षेत्र के भुल्लर गांव में पूर्व सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 47 वर्षीय दिलजीत सिंह के रूप में हुई है, जो गांव में किराना दुकान संचालित करता था।

दुकान में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग

सूत्रों के अनुसार, दो बाइक सवार हमलावर करीब दोपहर 2 बजे दुकान पर पहुंचे। दोनों आरोपियों ने अंदर दाखिल होते ही बिना किसी विवाद के दिलजीत सिंह पर गोलियां बरसा दीं। गंभीर चोट लगने के कारण दिलजीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर फौरन फरार हो गए।

परिवार सदमे में, किसी दुश्मनी की जानकारी नहीं

मृतक के पिता गांव के पूर्व सरपंच हैं। परिवार में पत्नी और एक बेटा है, जो जल्द ही विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि उन्हें न तो किसी तरह की धमकी मिली थी और न ही फिरौती संबंधी कोई कॉल आया था। घटना ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया है।

ये भी पढ़ें: रेलवे की बड़ी पहलः स्लीपर कोच में भी मिलेगी बेडरोल की सुविधा, जानें कितने रुपये करने पड़ेंगे खर्च

पुलिस ने जांच तेज की

पुलिस ने हत्या के पीछे की संभावित वजहों की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावरों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।

Exit mobile version