Site icon Dainik Savera Times

लक्की ओबरॉय के बाद अब पूर्व SI की पत्नी का गोलियां मारकर कत्ल, मंदिर गई थी माथा टेकने

former SI 's wife has been shot dead

former SI 's wife has been shot dead

पंजाब डेस्क: होशियारपुर के गढ़शंकर क्षेत्र में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। बता दें कि महदवाणी गांव निवासी 58 वर्षीय रचना देवी पर आज फायरिंग हुई। जिससे उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका रिटायर पंजाब पुलिस कर्मी की पत्नी थीं।

रचना देवी सुबह अपने गांव से निकलीं और धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के लिए जा रही थीं। तभी रास्ते में एक अज्ञात हमलावर उनके सामने आया और पिस्टल से तीन गोलियां दाग दीं। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे

घटना की सूचना तुरंत गढ़शंकर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और आस-पास लगे CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। हालांकि अभी तक हमलावर की कोई पहचान नहीं हो पाई है और उसका कोई सुराग नहीं मिला।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में लागू हुआ ई-डार सिस्टम, मदद करने वालों को मिलेगा ‘राह-वीर सम्मान’

स्थानीय लोगों ने बताया कि रचना देवी हर सुबह धार्मिक स्थल जाती थीं। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे कोई व्यक्तिगत रंजिश थी या कोई अन्य कारण। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है।

Exit mobile version