Site icon Dainik Savera Times

सिविल अस्पताल में पूर्व सैनिक ने ASI को घूंसा मारा, लोगों में मची अफरा-तफरी

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना के सिविल अस्पताल से आए दिन मारपीट के मामले सामने आते रहते हैं। इसी बीच एक बार फिर ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर तरफ हड़कंप मचा दिया है। दरअसल, बीती रात करीब 11:15 बजे दो मामले सामने आए हैं।

एक मामले में पूर्व सैनिक के परिजनों को एएसआई ने इमरजेंसी में भीड़ होने के कारण बाहर इंतजार करने को कहा तो गुस्साए पूर्व सैनिक ने एएसआई के जबड़े पर घूंसा मार दिया। एएसआई के मुंह से खून बहने लगा।

इसी तरह दूसरे मामले में भी दो पक्षों में विवाद हो गया। सिविल अस्पताल में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जानकारी के अनुसार पहले मामले में टिब्बा रोड निवासी एक व्यक्ति खुद को पूर्व सैनिक बता रहा था। वह घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचा। उसके साथ कई लोग इमरजेंसी में प्रवेश कर रहे थे।

इमरजेंसी में तैनात एएसआई मुनीर मसीह ने उन लोगों को इमरजेंसी से बाहर जाने को कहा। जिसके बाद गुस्साए व्यक्ति ने उसके मुंह पर मुक्का मार दिया। हंगामे के बाद थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस को सूचना दी गई। सिविल अस्पताल में 10 दिन में मारपीट की यह चौथी घटना है। एक सप्ताह पहले सिविल अस्पताल में इमरजेंसी में इलाज कराने आए दो पक्षों में रात करीब 1 बजे मारपीट हो गई थी।

जिसका वीडियो सामने आया है। जहां अस्पताल की इमरजेंसी में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पगड़ियां फेंकी। अस्पताल परिसर में महिलाओं से भी मारपीट की गई। इसी तरह 23 अक्टूबर की रात को शेरपुर चौक के पास टैक्सी चालकों में मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि सिविल अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर हंगामा हो गया। युवकों ने अंधाधुंध ईंट-पत्थर बरसाए। हालांकि इस अस्पताल से अक्सर ऐसी मारपीट के मामले सामने आते रहते हैं।

Exit mobile version