Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व केंद्रीय मंत्री और शहर के पूर्व सांसद रहे हरमोहन धवन का निधन, अंतिम संस्कार आज

January 28, 2024

पूर्व केंद्रीय मंत्री और शहर के पूर्व सांसद रहे हरमोहन धवन का निधन, अंतिम संस्कार आज

चंडीगढ़: पूर्व केंद्रीय मंत्री और शहर के सांसद रहे हरमोहन धवन का शनिवार को निधन हो गया। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे धवन के निधन के साथ ही शहर की राजनीति के एक युग का भी अंत हो गया। धवन को शहर की राजनीति का भीष्म पितामाह कहा जाता था। धवन को नाजुक हालत की वजह से सुबह ही मोहाली के मैक्स अस्पताल की आईसीयू में दाखिल कराया गया था। उनके करीबियों की मानें तो करीब तीन महीने पहले उनका बाथरूम में पैर फिसल गया था, जिस वजह से उनकी बाजू फ्रैक्चर हो गई थी। इस वजह से वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल में डाक्टरों ने उनके निधन की पुष्टि की। धवन अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। उनके निधन की सूचना मिलते ही शोक संदेशों का सिलसिला शुरू हो गया। उनकी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता से लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने शोक संदेश देकर श्रद्धांजलि दी। श्री हरमोहन धवन का अंतिम संस्कार रविवार को सैक्टर 25 में किया जाएगा। इससे पहले सैक्टर 9 स्थित उनके निवास पर उनका पार्थिव शरीर दर्शनों के लिए रखा जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें