Site icon Dainik Savera Times

Big Breaking: Rajvir Jawanda का हाल- चाल जानने Fortis अस्पताल पहुंचे CM Mann

पंजाब डेस्क: मुख्यमंत्री भगवंत मान आज पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का हाल- चाल जानने फोर्टिस अस्पताल पहुंचे है। आपको बता दें कि राजवीर जवंदा को 27 सितंबर को गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। उन्हें दोपहर 1:45 बजे आपातकालीन कक्ष में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। उन्हें मोहाली स्थानांतरित करने से पहले सिविल अस्पताल में हृदयाघात (हार्ट अटैक) भी हुआ था।

इस समय गायक ज़िंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। फिलहाल उनका इलाज मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसी बीच पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला ने राजवीर जवंदा की सेहत को लेकर एक बड़ा दावा किया है। जानकारी के अनुसार, उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है।

Exit mobile version