Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा में 33 ग्राम हेरोइन समेत चार आरोपी गिरफ्तार

September 24, 2026

मोगा में 33 ग्राम हेरोइन समेत चार आरोपी गिरफ्तार

मोगा: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 33 ग्राम हेरोइन बरामद करने का दावा किया है। थाना समालसर पुलिस ने दो आरोपियों से 8 ग्राम, जबकि थाना सिटी साउथ मोगा पुलिस ने दो आरोपियों से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

समालसर में 8 ग्राम हेरोइन बरामद: थाना समालसर पुलिस के एएसआई रजेश कुमार पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर नशीला पदार्थ लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को मोटरसाइकिल समेत काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान अकबर खान उर्फ गोरा पुत्र रुलदू खान निवासी कांगर तथा कुलदीप सिंह पुत्र बंत सिंह निवासी कोठे अमरपुरा, बठिंडा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 8 ग्राम हेरोइन, एक पारदर्शी मोमी लिफाफा और मोटरसाइकिल नंबर पीबी-03-बीएल-6678 बरामद करने का दावा किया गया है।

सिटी साउथ पुलिस ने 25 ग्राम हेरोइन पकड़ी: दूसरी कार्रवाई थाना सिटी साउथ मोगा पुलिस ने गिलां वाला अगवाड़ इलाके में की। एएसआई वीरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों को काबू कर तलाशी ली गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान मिनंदर सिंह उर्फ विक्की पुत्र ज्ञान सिंह निवासी पूर्वी जलालाबाद, जिला मोगा तथा रणजीत सिंह उर्फ काला पुत्र अमरीक सिंह निवासी गिलां वाला अगवाड़, धर्मकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन काले मोमी लिफाफे में बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस ने दोनों मामलों में बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ के दौरान हेरोइन की सप्लाई के स्रोत और इसे आगे पहुंचाने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें