Four Anganwadi Helpers Receive Appointment Letters : अमृतसर। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र में चार नवनियुक्त आंगनवाड़ी हेल्परों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार युवाओं को बिना सिफारिश और भेदभाव के मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दे रही है। सरकार अब तक 71,700 से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवा चुकी है।
इस अवसर पर नवनियुक्त आंगनवाड़ी हेल्परों को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा हर क्षेत्र में युवा लड़के-लड़कियों को योग्यता (मेरिट) के आधार पर बिना किसी सिफारिश या भेदभाव के सरकारी नौकरियां प्रदान की जा रही हैं। स. हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र गांवों और शहरी क्षेत्रों में बच्चों तथा महिलाओं के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त आंगनवाड़ी हेल्पर अपनी जिम्मेदारी पूरी लगन और ईमानदारी से निभाते हुए समाज तथा राज्य की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अब तक 71,700 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां देकर रोजगार उपलब्ध करवाया जा चुका है। ये नियुक्तियां पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया और योग्यता (मेरिट) के आधार पर की गई हैं।

