Site icon Dainik Savera Times

जुआ खेलते चार गिरफ्तार, ₹10,970 बरामद

Four arrested for gambling : मोगा। पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए में इस्तेमाल की जा रही 10,970 रुपये की नकदी और ताश की दो गड्डियां बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सिटी मोगा की पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग दाना मंडी मोगा के बाहरी क्षेत्र में बैठकर ताश के पत्तों के जरिए जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और जुआ खेल रहे चार लोगों को काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सेवल सिंह उर्फ समरी पुत्र चमकौर सिंह निवासी एमपी बस्ती, लंडेके मोगा, मेजर सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी संत नगर, एमपी बस्ती, लंडेके मोगा, करमजीत सिंह उर्फ करमा पुत्र जसपाल सिंह निवासी वार्ड नंबर 6, ग्लोरियस पब्लिक स्कूल के नजदीक, अजीत नगर मोगा तथा गगनदीप उर्फ सोनी पुत्र राजिंदर कुमार निवासी गोदेवाला रोड, वार्ड नंबर 2, मोगा के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से 10,970 रुपये नकद और ताश की दो गड्डियां बरामद कीं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अवैध जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति जुआ या अन्य गैरकानूनी गतिविधि करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें, जिससे कि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Exit mobile version