Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

लूट की साजिश रच रहे चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

September 18, 2026

लूट की साजिश रच रहे चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Four Arrested for Robbery Plot, Two Flee : मोगा। पुलिस ने राहगीरों को डरा-धमकाकर लूटपाट करने की कथित योजना बना रहे एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक गंड़ासी, दो कापे और बिना नंबर की हीरो मोटरसाइकिल बरामद की है।

इस मामले में दो अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 399 और 402 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस पार्टी गश्त पर थी। इसी दौरान एक विशेष मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ व्यक्ति राहगीरों को धमकाकर उनसे लूटपाट करने की योजना बना रहे हैं। सूचना के अनुसार आरोपी माणूंके रोड पर समाध भाई के बाहर गांव फूलांवाला की ओर बने एक सुनसान कमरे में बैठकर वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से चमकौर सिंह पुत्र धीरा सिंह, राजवीर सिंह पुत्र नछत्तर सिंह, साजन पुत्र जसवीर सिंह तथा सुखविंदर सिंह उर्फ लाडी पुत्र सरवन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से एक गांडासी, दो कापे तथा बिना नंबर की हीरो मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस के मुताबिक गिरोह में शामिल गग्गू पुत्र अमरजीत सिंह और गोल्डी पुत्र जसवीर सिंह, निवासी समाध भाई, पुलिस को देखकर मौके से भागने में सफल रहे।

पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने इससे पहले किसी लूट या अन्य वारदात को अंजाम दिया है या नहीं। मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें