अमृतसर: महानगर के बस स्टैंड के सामने बुधवार की देर रात गुंडागर्दी हुई थी। इस गुंडागर्दी में एक युवक की हत्या कर दी गई। बाद में लाश को एक्टिवा पर रखकर इलाके में घुमाया गया। फिर पुलिस में कहा गया कि हमला किया गया है और सैल्फ डिफैंस बनाने का प्रयास किया गया लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने मामले की पोल खोल दी। पुलिस द्वारा केस दर्ज कर छापामारी शुरू कर दी गई । इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर द्वारा दी गई है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी वंश निवासी रानी बाजार श्रीपुर रोहन कपूर उर्फ गोलू निवासी तहसील पूरा सोनिया निवासी रानी बाजार शरीफपुरा और एक नाबालिग के रूप में हुई है। कुछ और लोगों के भी नाम सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। आरोपियों ने हत्या के बाद मृतक युवक लोट्स की लाश को जी एक्टिवा पर रखकर इलाके में घुमाया था उसे एक्टिवा को भी बरामद कर लिया गया है हो गया जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के सामने स्थित इलाका शरीफपुरा मिलने वाले वंश का विवाद कुणाल उर्फ लोटस निवासी तुग पाई 88 फीट रोड मजीठा रोड के साथ चल रहा था।
कुणाल के पिता पवन कुमार ने बताया है के बुधवार को कुणाल की बहन प्लस टू में पास हुई थी। इसी खुशी में वह रात को घर से बाहर मोमोज लेने के लिए गया था। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा ।रात को उन्होंने अपने बेटे को फोन किया तो कहने लगा के थोड़ी देर में घर आ रहा है। इसके बाद वह सो गए और उनका बेटा कर नहीं आया। सुबह उन्होंने फिर से अपने बेटे के साथ संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल फोन बंद आ रहा था। तभी उन्हें थाना ए डिवीज़न से फोन आया कि उनके बेटे की लाश रानी बाजार शरीफपुरा से मिली है।
पुलिस के अनुसार उन्हें बुधवार की देर रात 1:00 बजे सूचना मिली थी रानी बाजार श्रीपुर इलाके में दो गुटों के बीच झगड़ा हो रहा है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ घरों पर पथराव किया गया था और वहीं पर कुणाल की लाश पड़ी हुई थी। पहले तो यह बताया गया कि सेल्फ डिफेंस में कुणाल मर गया है। पुलिस द्वारा जब सुबह जांच शुरू की गई तो मामला कुछ और निकला। सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगाला गया जिसमें पता चला के कुणाल की वंश और उसके साथियों ने हत्या की फिर लाश को एक्टिवा पर रखकर अपने इलाके में ले आए।
लाश को वहां पर फैंक कर खुद ही तोड़फोड़ कर हमले की झूठी कहानी बनकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। थाना ए डिवीजन के एस एच ओ इंस्पेक्टर जसदीप सिंह के अनुसार मामले की सच्चाई सामने आने पर वंश और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है। पुलिस द्वारा जब शव का पोस्टमार्टम करवाया गया तो एक्स-रे के दौरान शरीर में गोली पाई गई। इससे जाहिर हो गया के आरोपियों ने पहले कुणाल को बेरहमी से पीटा ।फिर गोली मारकर मौत के घाट उतारा है। कुणाल सैलून का काम करता था।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया है कि जैसे ही मामला उनके ध्यान में आया तो तुरंत स्पेशल टीम बनाई गई ।थाना ए डिवीजन के इंस्पेक्टर जसजीत सिंह और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा रिमांड के दौरान और भी खुलासे हो सकते हैं।