Dainik Savera Times | Hindi News Portal

Sunil Jakhar द्वारा Nimisha Mehta सहित चार नेता पार्टी से निष्कासित

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा भाजपा पंजाब की अनुशासन कमेटी के सस्थ विचार-विमर्श के बाद प्राप्त सक्षों के आधार पर निर्णय लेते हुए जिला होशियारपुर की गढ़शंकर विधानसभा के चार भाजपा नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

जीवन गुप्ता ने इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते श्रीमती निमिषा मेहता, दलविंदर सिंह ढिल्लों, कुलदीप सिंह एवं गुरप्रीत सिंह को तत्काल प्रभाव से उनके पद से मुक्त करते हुए पार्टी से निष्कासित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन सभी नेताओं के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी के संविधान के अनुच्छेद XXV के अनुसार अनुशासन के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं और इस प्रकार, अनुशासन समिति के परामर्श से प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के निर्णय के अनुसार, उपरोक्त सभी को तत्काल प्रभाव पार्टी से निष्कासित किया जाता है और उन्हें सौंपी गई सभी जिम्मेवारियों/कार्यों से भी निष्कासित किया गया है।

Exit mobile version