Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेंट्रल जेल बठिंडा में चार मोबाइल बरामद, सवालों के घेरे में जेल प्रशासन

March 17, 2023

सेंट्रल जेल बठिंडा में चार मोबाइल बरामद, सवालों के घेरे में जेल प्रशासन

बठिंडा : बठिंडा की सेंट्रल जेल से एक बार फिर मोबाइल बरामद होने का मामला सामने आया है। जेल में चेकिंग के दौरान चार अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुरक्षा को लेकर एक बार फिर जेल प्रशासन सवालों के घेरे में है।

बताया जाता है कि बठिंडा की सेंट्रल जेल में ए कैटेगरी के गैंगस्टर बंद हैं, जिनकी कस्टडी केंद्रीय सुरक्षा बलों के पास है, लेकिन फिर भी ये मोबाइल फोन जेल में कैसे घुस जाते हैं।

जेल की सुरक्षा के मद्देनजर कल डीजीपी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस भी की गई थी क्योंकि लारेंस बिस्नोई भी इसी जिले में बंद है लेकिन उसके बाद भी मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें