Site icon Dainik Savera Times

खेलों को बढ़ावा देने के लिए पंजाब में शुरू हुआ ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीजन

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001362802.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001362803.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001362804.mp4

संगरूर: पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे सीजन की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर संगरूर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक, जिला प्रशासन के अधिकारी और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीत चुकीं वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

चौथे सीजन के शुभारंभ के साथ संगरूर से मशाल यात्रा भी शुरू की गई। यह यात्रा पंजाब के अलग-अलग जिलों से होकर गुजरेगी और लोगों को खेलों के प्रति जागरूक करने के साथ भाईचारे, एकता और खेल भावना का संदेश देगी।

कार्यक्रम के दौरान संगरूर की विधायक भराज ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शुरू की गई इस खेल पहल को प्रदेश में अच्छा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में इन खेलों में कुछ हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जबकि अब खिलाड़ियों की संख्या बढ़कर चार लाख से अधिक हो गई है।

विधायक ने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ बच्चों और युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच बन रहा है। इससे प्रदेश में खेलों का माहौल मजबूत होगा और युवा अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकेंगे।

इस अवसर पर वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने पंजाब सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए युवाओं से खेलों में लगातार मेहनत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लगन और मेहनत के दम पर युवा न केवल अपने सपने पूरे कर सकते हैं, बल्कि देश और पंजाब का नाम भी रोशन कर सकते हैं।

विधायक ने बच्चों और युवा खिलाड़ियों से अपील की कि वे खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और पूरी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा और बेहतर अवसर देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Exit mobile version