Site icon Dainik Savera Times

कनाडा भेजने का झांसा, 46 लाख की ठगी

Fraud committed under the pretext of Canada : मोगा। गांव माछीके निवासी युवक को विदेश में रिश्ता करवाने और कनाडा भेजकर पक्का करवाने का झांसा देकर 46 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद युवती, उसके पिता, मां और बहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

इस संबंध में थाना निहाल सिंह वाला के ए.एस.आई. जसवंत सिंह ने कहा कि जगदीप सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी गांव माछीके ने जिला पुलिस प्रमुख को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि उसके भाई जरोवर सिंह विदेश अमेरिका में रिफ्यूजी है, उसके साथ वीरपाल कौर पुत्री सुखजिंदर सिंह का रिश्ता करवाने व वीरपाल कौर पुत्री सुखजिंदर सिंह, सुखजिंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, कमलजीत कौर पत्नी सुखजिंदर सिंह, सुखविंदर कौर पुत्री प्रीतम सिंह निवासी धर्मकोट ने विदेश भेजने के नाम पर उसके भाई जोरावर सिंह को पक्का करवाने का झांसा देकर करीब 46 लाख रुपए की ठगी मारी गई। जब वह उनसे बातचीत करते हैं तो उनके साथ टालमटोल की नीति अपनाई जाती है। जिस पर उन्होंने अपने साथ ठगी होते देख इसकी शिकायत जिला पुलिस प्रमुख को सौंपी।

एस.एस.पी. द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले की जांच डी.एस.पी. निहाल सिंह वाला को सौंप दी। डी.एस.पी. द्वारा मामले की प्रारंभिक जांच करने के बाद मामले के तथ्यों का अवलोकन करने के बाद अपनी रिपोर्ट जिला पुलिस प्रमुख को सौंपी। एस.एस.पी. मोगा के आदेशों पर वीरपाल कौर, उसके पिता सुखजिंदर सिंह, मां कमलजीत कौर, बहन सुखविंदर कौर के खिलाफ थाना निहाल सिंह वाला में मामला दर्ज किया गया। जांच अधिकारी ए.एस.आई. प्रीतम सिंह ने कहा कि अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है जिनकी तलाश हेतु छापामारी जारी है।

Exit mobile version