Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेश भेजने के नाम पर ठगी, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई इंसाफ की गुहार

August 18, 2026

विदेश भेजने के नाम पर ठगी, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई इंसाफ की गुहार

जालंधर: जालंधर में ट्रैवल एजेंट द्वारा विदेश भेजने के नाम पर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित गुरप्रीत ने प्रेस वार्ता कर एमबीडी मॉल स्थित Vani Visa Services के संचालक बलराम सिंह उर्फ शेरा, उसके भाई और शिवानी नामक महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

गुरप्रीत के अनुसार, उसने सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखने के बाद 15 जून 2025 को अजरबैजान जाने के लिए एजेंट से संपर्क किया था। एजेंट ने विदेश भेजने के लिए 1.40 लाख रुपये और मेडिकल के लिए 5 हजार रुपये मांगे। पीड़ित ने कुल 1.45 लाख रुपये नकद दिए। उसके साथ उसके दो कजिन भाइयों ने भी वीजा के लिए आवेदन किया था।

पीड़ित का आरोप है कि 9 जुलाई को एजेंट ने अजरबैजान की टिकट दी, लेकिन बाद में वह डुप्लीकेट निकली। इसके बाद सीजफायर समेत अन्य बहाने बनाकर उन्हें विदेश भेजने में टालमटोल की गई। पैसे वापस मांगने पर भी कोई समाधान नहीं किया गया।

गुरप्रीत ने बताया कि उसने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में लिखित शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बाद में पुलिस की ओर से फोन आया, फिर भी मामला आगे नहीं बढ़ा। अब एजेंट ने अपना कार्यालय बंद कर दिया है और करीब एक साल से फोन भी नहीं उठा रहा। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से कार्रवाई कर पैसे वापस दिलाने की मांग की है।

📍 Location: पंजाब प्रेस क्लब (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें