Site icon Dainik Savera Times

Ludhiana में विदेश भेजने के नाम पर ठगी, एजेंट ने दिया 28 लाख रुपये का फर्जी वीजा

लुधियाना : बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ बड़ी संख्या में लोग विदेश जाना चाहते हैं, जिनमें से कुछ युवा एजेंटों के धोखे का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला लुधियाना में सामने आया है, जहां पिता ने अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अपना घर गिरवी रखकर एजेंट को 28 लाख रुपये दिए और धोखाधड़ी का शिकार हो गए। एजेंट ने फर्जी वीजा दिखाकर परिवार से 28 लाख रुपये ले लिए और परिवार को गुमराह किया। करीब एक साल तक कई अधिकारियों के दरवाजे खटखटाने के बाद एजेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसी को लेकर जब हमारी टीम ने पीड़ित परिवार से बात की तो पीड़ित परिवार ने बड़े खुलासे किए।

पिता ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे और बहू को विदेश भेजने के लिए बैंक से 18 लाख रुपये का कर्ज लिया था और रिश्तेदारों से 10 लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे ताकि उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। लेकिन एजेंट ने सब कुछ धोखा देकर लूट लिया अब हम लोन की किश्तें भरने को मजबूर हो गए हैं। पीड़ित परिवार ने जहां अपने लिए न्याय की मांग की है, वहीं सरकार से ऐसे एजेंटों पर नकेल कसने की मांग की है, ताकि दूसरे लोग युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न कर सकें।

Exit mobile version