
Free medical camp in Shimlapuri : लुधियाना। हलका साउथ के शिमलापुरी स्थित ढांड पैलेस में यूथ क्लब की ओर से नि:शुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप में अपोलो अस्पताल की विशेषज्ञ डॉक्टरों और मेडिकल टीम ने करीब 400 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच करने के साथ-साथ उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस अवसर पर भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव रजनीश धीमान ने कहा कि स्वस्थ समाज ही मजबूत समाज की नींव होता है। जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना एक सराहनीय सामाजिक कार्य है। ऐसे मेडिकल कैंपों के माध्यम से लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच और उपचार संबंधी सलाह मिलती है। उन्होंने यूथ क्लब द्वारा किए जा रहे इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अन्य संगठनों को भी जनसेवा के ऐसे कार्यों में आगे आना चाहिए। इस मौके पर गुरविंदर सिंह विक्की, हेमंत ढांड, सौरव धीमान, जय शर्मा, नितिन, सौरव ढांड,धीगनूर साजन सहित यूथ क्लब के अन्य सदस्यों ने मेडिकल कैंप की व्यवस्था में अपनी सेवाएं दीं और मरीजों की सहायता की।
मेष: दिन शुभ रहेगा...