Dainik Savera Times

अग्निवीर, BSF और पंजाब पुलिस भर्ती की तैयारी होगी आसान, सी-पाइट कैंप में मुफ्त ट्रेनिंग और रहने-खाने की सुविधा

Agniveer recruits will get free training at C-Pite camp: Captain Ajit Singh

जालंधर: सी-पाइट कैंप कपूरथला के अधिकारी कैप्टन अजीत सिंह ने बताया है कि जिला जालंधर, होशियारपुर, तरनतारन और कपूरथला के जिन युवकों का आर्मी अग्निवीर का लिखित टेस्ट पास हो गया है, वह फिजिकल ट्रेनिंग के लिए सी-पाइट कैंप थेह कांजला, कपूरथला से जल्द से जल्द संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कैंप में युवकों को भरती के अनुसार ट्रेनिंग दी जाती है।

उन्होंने आगे बताया कि इसके साथ ही पैरा मिलिट्री फोर्स जैसे बी.एस.एफ., सी.आर.पी.एफ., आई.टी.बी.पी., पंजाब पुलिस की फिजिकल की तैयारी करने वाले और पी.एस.एस.एस.बी. के लिखित पेपर की तैयारी करने वाले युवक भी सी-पाइट कैंप थेह कांजला, कपूरथला से संपर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि युवकों को सुबह और शाम फिजिकल ट्रेनिंग करवाई जाएगी और कैंप में युवकों के लिए जिम, खेलों का विशेष प्रबंध है।

उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग लेने के लिए आधार कार्ड, दसवीं या बारहवीं क्लास का सर्टिफिकेट, जाति सर्टिफिकेट और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार द्वारा युवकों को ट्रेनिंग के अलावा पढ़ाई, रिहाइश और खाना मुफ्त दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 83601-63527 और 69002-00733 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने इच्छुक युवकों को सी-पाइट कैंप थेह कांजला, नजदीक मॉडर्न जेल कपूरथला आकर ट्रेनिंग का लाभ लेने का आह्वान किया।

Exit mobile version