Site icon Dainik Savera Times

संकल्प से सिद्धि तक, मोदी सरकार के 11 वर्षो में भारत की तस्वीर और तकदीर बदली : तरुण चुघ

India’s image and destiny changed in 11 years of Modi government:

जालंधर/अमृतसर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरु ण चुघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को जालंधर में ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम के तहत एक प्रैस कांफ्रैंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष ‘जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और समग्र विकास’ की मिसाल हैं। चुघ ने कहा ‘भारत आज आर्थिक दृष्टि से 2014 में 11वीं (1.86 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी) से उठकर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (4.187 ट्रिलियन डॉलर) बन चुका है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने गरीबी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी, जिससे 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए। भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस रखते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने के लिए डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) लागू किया गया, जिससे 44 लाख करोड़ सीधा लाभार्थियों तक पहुंचा और बिचौलियों का युग समाप्त हुआ।’ उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्नी मुद्रा योजना के तहत 52.5 करोड़ से अधिक लोगों को 33 लाख करोड़ से अधिक के ऋण दिए गए, जिनमें 68} महिलाएं थी। वहीं, फिनटेक क्रांति के चलते मई 2025 तक यूपीआई लेन-देन 25.14 लाख करोड़ पार कर गया है।

Exit mobile version