Site icon Dainik Savera Times

भवानीगढ़ पुलिस की कार्रवाई से निराश व्यक्ति ने थाने के सामने दिया धरना

संगरूर : प्रदर्शनकारी हरदम सिंह ने कुछ दिन पहले भवानीगढ़ थाने के एएसआई सुखदेव सिंह पर रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस विभाग की ओर से कार्रवाई की थी। एएसआई ने हरदम सिंह से उसके पक्ष में कार्रवाई करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। इसी बीच वह एएसआई पकड़ा गया। तत्कालीन वर्तमान SHO का तबादला हो गया और नए SHO के आने पर हरदम सिंह ने विरोध किया। क्योंकि हरदम सिंह के मुताबिक नया SHO उनकी बात नहीं सुन रहा हैं और न ही मिल रहा हैं। हरदम सिंह करीब 5 दिनों से SHO से मिलने की कोशिश कर रहा हैं लेकिन SHO नहीं मिल रहे हैं। नतीजा यह हुआ कि हरदम सिंह परेशान हो कर थाने के सामने ही लेट गया। आज फिर भवानीगढ़ पुलिस पर पिछले मामले में उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

Exit mobile version