Site icon Dainik Savera Times

भविष्य के नए उद्यमियों को तैयार करेगा ‘फ्यूचर टायकून’ : Aman Arora

अमृतसर/छेहर्टा: पंजाब सरकार राज्य के युवाओं को अधिक से अधिक रोज़गार के अवसर प्रदान कर रही है ताकि वे विदेश न जाकर यहीं रहकर अपने व्यवसाय स्थापित कर सकें। यह बात आज रोजगार सृजन और प्रशिक्षण विभाग के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘फ्यूचर टायकून’ के ग्रैंड फिनाले में विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित करते हुए कही। यह कार्यक्र म डिप्टी कमिश्नर अमृतसर श्रीमती साक्षी साहनी की पहल पर शुरू किया गया था। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि मान सरकार बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रही है, जिसका उद्देश्य उन्हें नौकरी लेने वाला नहीं, बल्किनौकरी देने वाला बनाना है। यह कार्यक्र म व्यावहारिक प्रशिक्षण, विशेषज्ञ परामर्श और वास्तविक दुनिया की कारोबारी चुनौतियों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। यह बच्चों के हुनर को निखारकर उनके विचारों को अमल में लाने का मंच है ताकि वे भविष्य में सफल उद्यमी बन सकें।

अरोड़ा ने डिप्टी कमिश्नर श्रीमती साक्षी साहनी की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन पहले पटियाला और लुधियाना में भी आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि इस कदम से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को नया रास्ता मिला है और वे अपने विचारों को हकीकत में बदलने का साहस कर पाए हैं। प्रैस से बातचीत में उन्होंने बताया कि यह गर्व की बात है कि जिले के 1300 से अधिक युवाओं ने इस कार्यक्र म के लिए आवेदन किया। सरकार इनका हरसंभव सहयोग करेगी और ऐसे कार्यक्र म राज्य के सभी जिलों में चलाए जाएंगे। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर श्रीमती साक्षी साहनी ने कहा कि विदेश जाने से बेहतर है कि बच्चे यहीं रहकर अपने काम पर ध्यान दें क्योंकि उन्हें यहीं व्यवसाय स्थापित करने के अधिक अवसर मिल सकते हैं।

उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए इस विषय पर क्रैश कोर्स भी कराए गए हैं और ‘स्टार्टअप पंजाब’ के ज़रिए उन्हें सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा होती है, बस उसे एक बुलंद हौसले और मजबूत इरादे की जरूरत होती है। डिप्टी कमिश्नर ने बच्चों से कहा कि अपने विचारों को कभी न छोड़ें, प्रशासन हमेशा उनके साथ खड़ा है। कार्यक्र म में 6 श्रेणियों-ओपन कैटेगरी, विद्यार्थी, पीडब्ल्यूडी, यंगमेन, हॉस्पिटैलिटी और वुमन कैटेगरी के युवाओं ने अपने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए। इन विचारों का मूल्यांकन जूरी द्वारा किया गया और हर कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार 50,000, द्वितीय 20,000 और तृतीय 10,000 नकद दिए गए। इस दौरान पिंगलवाड़ा के विद्यार्थियों ने भी अपने विचार साझा किए, जिन्हें सराहा गया।

कार्यक्र म में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक डॉ. अजय गुप्ता, विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू, विधायक जसविंदर सिंह रामदास, मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया, डिप्टी मेयर प्रियंका, जिला परिषद चेयरमैन जसप्रीत सिंह, वैल्फेयर बोर्ड सदस्य हरप्रीत सिंह आहलूवालिया, एससी लैंड डिवैल्पमेंट बोर्ड डायरैक्टर रविंदर हंस, लोकसभा हलका इंचार्ज जसकरण सिंह बंदेशा, जिला जनरल सैक्रेटरी मुखविंदर सिंह विरदी, सतपाल सोखी, संदीप खोसला, फिक्को फ्लो से मिस मोना सिंह, फुलकारी वूमन की प्रेसिडेंट मीनाक्षी खन्ना, दीपा स्वानी, रोजगार विभाग की डिप्टी डायरैक्टर नीलम महे, डॉ. विक्र मजीत सिंह, अमरपाल सिंह वालिया और जिला रोजगार व व्यापार ब्यूरो से तीरथपाल सिंह (डिप्टी सीईओ), डीडीएफ मोहम्मद बिलाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- IPL में विराट कोहली vs रोहित शर्मा: 267 मैचों के बाद किसका पलड़ा भारी?

Exit mobile version